अर्थव्यवस्था को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा- लोगों को लड़ाकर राजनीति करना आता है, देश चलाना नहीं आता
लखनऊ। देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आम जनता के बिस्कुट पारले की मुंबई स्थित फैक्ट्री का 87 सालों में पहली बार बंद होना और आम जनता की गाड़ी मारुति के मानेसर प्लांट में शटडाउन होना अर्थव्यवस्था के डूबने का सूचक है। बीजेपी को लोगों को लड़ाकर राजनीति करना आता है, लेकिन देश चलाना नहीं आता।'

मारुति सुजुकी का बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, ऑटो सेक्टर में आई मंदी की खबरों के बीच देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने बड़ा फैसला लिया है। उसके हरियाणा के प्लांट्स में दो दिन गाड़ियों का उत्पादन नहीं होगा। हरियाणा के दोनों प्लांट गुड़गांव और मानेसर में 7 और 9 सितंबर को उत्पादन नहीं किया जाएगा। दोनों ही दिनों को कंपनी ने 'नो प्रॉडक्शन डे' घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा 2012 के बाद पहली बार किया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कसा तंज
इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। अखिलेश ने ट्वीट कर केंद्र का घेराव करते हुए कहा कि बीजेपी को लोगों को लड़ाकर राजनीति करना आता है, लेकिन देश चलाना नहीं आता। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में यूपी में बिजली के दाम बढ़ाने पर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए अखिलेश ने कहा, 'एक तरफ घटती आय व मांग और बढ़ती लागत की वजह से देश की उत्पादकता दर लगातार नीचे जा रही है। वहीं, प्रदेश में बिजली की दरें ऊपर जा रही हैं। कारोबारी व जनता सब त्रस्त हैं। उप्र में निवेश की घोषणाएं भी थोथी साबित हो रही हैं, क्योंकि इनके लिए कोई भी बैंक पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं है।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications