तड़प रहे कोरोना मरीज, अफसर नहीं उठाते फोन, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा- उन पर कार्रवाई क्यों नहीं

तड़प रहे कोरोना मरीज, अफसर नहीं उठाते फोन, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा- उन पर कार्रवाई क्यों नहीं

लखनऊ, अप्रैल 24: कोरोना वायरस महामारी का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है, तो वहीं, ऑक्सीजन और बेड की कमी की खबरे भी सभी जिलों से आ रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए सवाल पूछा है। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के दौर में नियंत्रण कक्ष में बैठे अधिकारी न तो किसी का फोन उठा रहे हैं और न ही परेशान लोगों की फरियाद सुन रहे हैं। सवाल करते हुए पूछा कि ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

Akhilesh Yadav asks questions to Yogi government regarding Corona virus epidemic

Recommended Video

    Coronavirus In UP: Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav का Yogi Govt. पर निशाना | वनइंडिया हिंदी

    अखिलेश यादव ने कहा दवाओं, आक्सीजन, वेंटीलेटर और बेड़ की आपूर्ति के बहाने कुछ लोग कालाबाजारी में जुट गए हैं, प्रशासन मूकदर्शक बना है। प्रदेश भर में स्वास्थ्य सिस्टम ध्वस्त है। इस अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार ही पाप की भागी है। भाजपा का आपदा को अवसर में बदलने का काम धड़ल्ले से हो रहा है। निजी अस्पतालों में मंहगी दरों पर भर्ती हो रही है। आक्सीजन की बाजार में भारी कमी है। अब सरकार ने जरूरतमंदों को भी सीधे बिक्री पर रोक लगाकर संकट को और बढ़ावा दिया है। आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन अस्पतालों में नहीं है, पर चोरबाजार में हर चीज उपलब्ध है।

    प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो स्वास्थ्य सिस्टम बनाया था उसे भी द्वेषवश भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया, अब उसी के भरोसे काम चल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया लापरवाह अधिकारियों के साथ कड़ाई के रोज ही बयान देते है लेकिन राजधानी लखनऊ में ही कोविड कंट्रोल रूम में बैठे अफसर न फोन उठा रहे हैं और नहीं मिल रहे है। परेशान लोगों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं। अखिलेश यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? श्मसान गृहों और कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है।

    वाराणसी में शव जलाने वाली मशीन गर्म होकर खराब हो गई। आक्सीजन के अभाव में, भर्ती न हो पाने से जो मर गए उन सबकी अस्वाभाविक मौत के लिए किसी डीएम-एसपी पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाही क्यों नहीं की? दिखावे के लिए बहाना ढूंढ़ा जाता है। प्रशासन तो बेलगाम है, मुख्ममंत्री जी का कंट्रोल कहीं नहीं रह गया है। भाजपा जिस अमानवीय चरित्र का परिचय दे रही है, राज्य की जनता इसे कभी माफ नहीं कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+