लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं 10 एयरगन, दुबई से लौटे यात्री के पास मिला 20 लाख रुपए का सामान जब्त

लखनऊ, 20 जुलाई: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक यात्री के पास से 10 एयरगन और आर्म्स एसेसरीज बरामद की हैं। यात्री को कस्टम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एयरगन और अन्य सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपए है। यात्री को कस्टम एक्ट, बैगेज रूल्स और आर्म्स रूल्स के तहत गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायिक हिरासत के बाद आरोपी से पूछताछ की जा जाएगी।

AirGuns and arms accessories worth Rs 20 lakhs seized at lucknow airport

एयरगन का लाइसेंस नहीं दिखा पाया यात्री

यूपी-उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि चेकिंग के दौरान विदेश से आने वाले एक यात्री पर संदेह हुआ। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वालों के पास अगर कोई कीमती या प्रतिबंधित सामान है तो इसका घोषणापत्र भरना होता है। यात्री इस घोषणापत्र को भरे बिना ग्रीन चैनल से निकल रहा था। यात्री के पास बरामद 10 एयरगन के वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपए है।

यात्री को कोर्ट में किया गया पेश, पूछताछ जारी

यात्री को कस्टम एक्ट, बैगेज रूल्स और आर्म्स रूल्स के तहत उसे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+