वकील ने ताई को चाकू से गोदा, बचाने आए चचेरे भाई को भी नहीं छोड़ा
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं, आरोपित ने मां को बचाने आए चचेरे भाई को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि बेटे को गंभीर हालत में ट्रॉमा में भर्ती कराया है। बता दें कि हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि कानून के रखवाले एक वकील ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद वकील मौका-ए-वारदात से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। यहां बरफ खाना उदयगंज में कलावती (70) पत्नी स्व. चुन्नीलाल अपने दो बेटों नरेश (35), राकेश और दो बेटियों सरिता और संगीता के साथ नीचे रहती हैं। घर के तीसरे हिस्से में रिश्तेदार सुजाता का परिवार रहता है। पड़ोसियों ने शाम करीब 7.15 बजे घर में चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनी और हिमांशु और निखिल को घर से भागते हुए देखा।
बताया जा रहा है कि नरेश, मां कलावती के साथ हिमांशु का विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गई कि कानून के रखवाले ने पहली मंजिल पर रह रही कलावती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बचाव में आये बेटा नरेश भी हथियार के हमले में मरणासन्न हो गया। बताया जा रहा है हत्या की ये वारदात शाम करीब की 7:00 बजे के आसपास की है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications