सोच समझकर लिखिए सोशल मीडिया पर, पुलिस की नजर है आप पर
लखनऊ। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर औ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश फैलाने वाले लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार अब सख्त रुख अख्तियार करने जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि अगर कोई सख्श सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और उसके साथ सख्ती से निपटा जाए।
अखिलेश ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इनमें वो लोग भी शामिल हैं जो इन प्लेटफार्म का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। ये लोग सांप्रदायिक भावना को भड़काकर लोगों के अंदर नफरत फैला रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो, कमेंट के जरिए लोग इस सांप्रदायिकता का जहर घोल रहे हैं। सीएम ने पुलिस को साफ संदेश दिया है कि ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाए।
महिलाओं पर मेहरबान हुआ ट्वीटर, अब देगा ज्यादा नौकरी
साथ ही प्रदेश सरकार ने एक व्हाट्सप नंबर साझा करके लोगों से अपील की है कि जो लोग सोशलम मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश फैला रहे हैं उसकी जानकारी हमें +919454401002 पर दें।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीजीपी से कहा कि व्हाट्सएप के नंबर को लोगों तकक पहुंचाया जाए। साथ ही इस नंबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। वहीं जो लोग इस नंबर पर अपनी शिकायत भेजें उनकी पहचान को गुप्त रखा जाए।













Click it and Unblock the Notifications