अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, मुलाकात के पीछे बताई ये वजह
अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, मुलाकात के पीछे बताई ये वजह
लखनऊ, 03 जुलाई: 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह शनिवार 03 जुलाई को लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मीटिंग हुई। संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात खबरों के बाद से यूपी की सियासी हलचल तेज हो गई। हालाकि संजय सिंह ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

इस मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह बयान सामने आया है। संजय सिंह ने बताया कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन के दिन मैं यहा पर था नहीं। तो आज उनको जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए आया था। ये शिष्टाचार भेंट थी। संजय सिंह ने आगे कहा कि निश्चत रुप से प्रदेश में जो कुछ भी पंचायत चुनाव में घटित हो रहा है उसके बारे में बातचीत थी। कहा कि 25-25 जिला पंचायत अध्यक्ष अगर उत्तर प्रदेश में निर्विरोध चुने जा रहे है तो इसका मतलब इस चुनाव को सरकार ने अपहृत कर लिया है।
Recommended Video
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आज उत्तर प्रदेश में चुनाव है, ऐसे में दोनों नेताओं की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। साथ ही कयासों का दौर भी जारी हो गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है। किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. हाल ही में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, चुनाव आते ही अम्बेडकर जी और राष्ट्रपति जी दोनों भाजपा को याद आ गए लेकिन श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास में राष्ट्रपति जी क्यों नहीं याद आये?
संजय सिंह आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी है और विधानसभा चुनाव से पहले वो काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर हाल ही में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर ने संजय सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर तकरीबन एक घंटे तक मुलाकात की थी।












Click it and Unblock the Notifications