मां ने अपनी 4 माह की बेटी की गला दबाकर की हत्या, फिर पति से कही ये बात

Lucknow News, (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ममता को कलंकित करते हुए मानवता की सारी हदें पार कर दी। कलयुगी मां ने अपनी 4 माह की मासूम बेटी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी। मासूम की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार लिया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि महिला डिप्रेशन में थी इसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। महिला के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डिप्रेशन में महिला अक्सर कहती थी मैं मां नहीं बन सकती

डिप्रेशन में महिला अक्सर कहती थी मैं मां नहीं बन सकती

जानकारी के मुताबिक, घटना इंदिरानगर के फरीदीनागर स्थित रवींद्र विहार अपार्टमेंट की है। यहां के रहने वाले बृजनंदन तिवारी गुजरात के एक कंपनी में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी शुभ्रा तिवारी यहीं रहती है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि शुभ्रा को बच्चे नहीं हो रहे थे। दो बार भ्रूण में ही बच्चों की मौत हो गई थी। यह तीसरी बच्ची थी जो कि 4 महीने की थी। शुभ्रा के पति ने बताया कि शुभ्रा अक्सर यही कहा करती थी कि वह मां नहीं बन सकती।

रुमाल मुंह पर रखकर गला दबाकर कर दी मासूम की हत्या

रुमाल मुंह पर रखकर गला दबाकर कर दी मासूम की हत्या

सोमवार की रात पति बाहर सोफे पर सो गया था और पत्नी ने कमरे के अंदर कुंडी बंद करके सो गई थी। सुबह पति ने जब कुंडी खटखटाई तो पत्नी बाहर आई। बाहर आते ही वह कहने लगी कि "मैंने तुम्हें मुक्त कर दिया मैं मां नहीं बन सकती। बच्चे का पालन पोषण नहीं कर सकती।" पति जब कमरे के अंदर गया तो बच्ची को देखा तो वह मृत अवस्था में मिली। यह देख वह सन्न रह गया।

पति ने पुलिस को दी सूचना

पति ने पुलिस को दी सूचना

पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी इंदिरानगर ने बताया कि महिला ने अपनी मासूम बच्ची के मुंह पर रुमाल रखकर गला दबाकर हत्या की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+