BHU के छात्रावास में 8 पेट्रोल बम मिलने से मचा हड़कंप

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच हॉस्टल में 8 पेट्रोल बम मिलने की खबर सामने आयी है। बीएचयू के नरेंद्र देव छात्रावास में पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड की रूटीन चेकअप में यह बम मिलने से हड़कंप मच गया है। जिस छात्रावास में यह पेट्रोल बम पाया गया है वह पहले ही खाली कराया जा चुका था।

8 petrol bombs found in Banaras Hindu University’s Narendra Dev Hostel

बावजूद इसके छात्रावास में पेट्रोल बम मिलने से विश्वविद्यालय प्रशासन के कान खड़े हो गये हैं। जिस कमरे में यह बम मिला है उसे पहले ही सील किया जा चुका था। लेकिन आज चेकिंग के दौरान यह पेट्रोल बम मिला है। गौरतलब है कि बुधवार को छात्रों व डॉक्टरों के बीच काफी बवाल हुआ था जिसके बाद से पुलिस छात्रावासों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले कुछ दिनों में तमाम छात्रों को निकाल भी चुका है। बुधवार को हुए बवाल के बाद छात्रों ने आगजनी की थी और कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। हालांकि पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने आपात सेवा के लिए काम पर लौटने का ऐलान कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि बीए सेकेंड ईयर के छात्र शुभम तेवतिया जब अपने मित्र प्रभात को लेकर देर रात ट्रामा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया और वह आपसे में बात करते रहे। जिसके बाद छात्रों व डॉक्टरों में बहस हो गयी और बाद में यह बहस मारपीट में बदल गयी। मारपीट के बाद छात्रों के बीच यह अफवाह फैली की एक छात्र को डॉक्टरों ने बंधक बना लिया है, जिसके बाद तमाम छात्र अस्पताल पहुंचे और मारपीट, हंगामा शुरु कर दिया। जिसके बाद से यहां का माहौल काफी बिगड़ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+