यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6743 नए केस, PGI, KGMU और लोहिया में 1000 आईसीयू बेड तैयार करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6743 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव मामलों की कुल संख्या 63,256 है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,11,170 हो गई है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 63,256 है, जिनमें से 33,386 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1,31,977 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 98,591 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। कल प्रदेश में 1,43,184 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 67,73,289 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

6743 new covid 19 cases reported in uttar pradesh

PGI, kgmu और लोहिया में 1000 आईसीयू बेड तैयार करने के आदेश

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज टीम 11 की बैठक की। उन्होंने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि एसजीपीजीआई, केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान कम से कम 1000 ICU बेड तैयार जरूर करें। अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रत्येक रविवार को बाजारों की प्रदेश व्यापी साप्ताहिक बंदी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहिक बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप रहेगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर होटल और रेस्तरां के संचालन के निर्देश हैं।

सपा एलएलसी का कोरोना से निधन

बता दें, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी एसआरएस यादव का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसआरएस यादव को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां कोविड वॉर्ड में उनका इलाज चल रहा था। देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सोमवार की रात 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सपा एमएलसी के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+