यूपी में कोरोना से अब तक 268 लोगों की मौत, 5908 मरीज हुए पूरी तरह ठीक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर अपडेट देते हुए प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अब तक 5908 लोग इस बीमारी से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। अब तक प्रदेश में 268 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 15,173 इलाकों में सर्विलांस का काम किया जा रहा है। इन इलाकों में 4409 हॉटस्पॉट हैं और 10764 नॉन हॉटस्पॉट हैं। यूपी सरकार ने हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य इलाकों में जो छूट दी जानी है, उसके बारे में गाइडलाइंस जारी की है।

5908 patients cured from coronavirus in Uttar Pradesh

गाइडलाइंस के बारे में बताते हुए अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से सहयोग लेकर धर्मस्थलों के प्रबंधन से जुड़े लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च या अन्य जगहों को खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। किसी भी धार्मिक स्थान में एक जगह पर 5 या 5 से अधिक लोग खड़े नहीं होंगे।

5908 patients cured from coronavirus in Uttar Pradesh

अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर थूकने की मनाही है। जो भी थूकते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थलों, ऑफिसों, मॉल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर अंदर जाने से पहले हाथों को अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करना होगा। इन सभी जगहों पर जाने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एक-दूसरे से कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखना होगा।

प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, एक या अधिक बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम के बच्चों को यह सलाह दी गई है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो वो घर से बाहर न निकलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+