यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS, 10 IPS का ट्रांसफर, कन्नौज के DM और एसपी पर गिरी गाज

लखनऊ, 17 जुलाई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। योगी सरकार ने रविवार को दो जिलों के डीएम सहित 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं, 10 आईपीएस अधिकारी भी इधर से उधर किए गए हैं। कन्नौज में मंदिर परिसर में प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने के बाद हुए बवाल के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पर गाज गिरी है। शासन ने डीएम और एसपी को हटाकर उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया है। शुभ्रांत शुक्ला को कन्नौज का नया डीएम और कुंवर अनुपम सिंह को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

5 IAS and 10 IPS officers transferred in uttar pradesh

खेमपाल सिंह बने यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव

खेमपाल सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं, निधि व्यास नगर आयुक्त बरेली बनाई गई हैं। बरेली के नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। श्री जगदीश विशेष सचिव आबकारी बनाए गए हैं।

इन 10 आईपीएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

योगी सरकार ने रविवार को 10 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। इनमें केंद्र प्रतिनियुक्ति से वापस आई अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। मोहित अग्रवाल को एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भजनीराम मीणा को एडीजी रूल्स एंड मैनुअल बनाया गया है। वहीं, एसपी पीटीसी सीतापुर शफीक अहमद को वेटिंग में भेजा गया हैं। शफीक अहमद पर मातहतों के साथ भेदभाव का आरोप लगा था। इसके अलावा राधे मोहन भारद्वाज को कमांडेंट 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा बनाया गया है। हिमांशु कुमार को कमांडेंट 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और शालिनी को कमांडेंट 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए कन्नौज के डीएम और एसपी पर क्यों गिरी गाज ?

कन्नौज में शनिवार को असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर के पास मवेशी का कटा हुआ सिर फेंक दिया, जिसके बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मीट की दुकान में आग लगा दी। इस मामले को लेकर जिले के डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी पर गाज गिरी है। शासन ने दोनों ही अधिकारियों को हटाकर वेटिंग में डाल दिया है। कुंवर अनुपम सिंह को कन्नौज का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, शुभ्रांत शुक्ला को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+