यूपी में पिछले 24 घंटों में 4674 नए केस, 68 संक्रमितों ने तोड़ा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कमी आ रही है। वहीं, ​लोगों के ठीक होने की संख्या में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 4,674 नए केस सामने आए ​हैं, जबकि 4,922 संक्रमित लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वहीं, 68 संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जारी कोविड वैक्सीन जिसका नाम 'COVAXIN' रखा गया है, उसके फेज-3 के ट्रायल की अनुमति प्रदान की गई है।अक्टूबर में लखनऊ में एसजीपीजीआई और गोरखपुर में भारत बायोटेक के साथ बीआडी मेडिकल कॉलेज ट्रायल को लीड करेगा।

4674 new COVID 19 cases in reported in last 24 hours in Uttar Pradesh

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 1 अरब भारतीय हो सकते हैं संक्रमित,Niti Aayog की चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

      अब तक 5366 संक्रमित लोगों की मौत

      अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1,53,458 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 91,45,828 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 3,17,611 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 82.19 प्रतिशत है। अब तक 5366 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 61,300 है, इनमें से 31,751 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

      सीएम योगी ने दिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश

      अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि कल प्रदेश की समीक्षा प्रधानमंत्री स्तर पर की गई थी, इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने गुरुवार को निर्देश दिए हैं कि 16 जनपद, जिनमें कोविड मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां विशेष रुप से विशेष सचिव स्तर का अधिकारी लगाया जाए। उन 16 जनपदों पर विशेष रुप से नजर रखी जाए। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। 2828 पब्लिक एड्रेस सिस्टम को बढ़ाकर कम से कम 5000 करने का निर्देश है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+