40 लाख परिवारों के खाते में जाएगी समाजवादी पेंशन

उन्होंने कहा कि चयनित लाभार्थियों के खाते में माह अप्रैल 2014 से सितंबर 2014 तक की उनकी पेंशन की धनराशि प्रति माह 500 रुपये की दर से कुल 3000 रुपये अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अवश्य भेज दी जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 12 लाख अनुसूचित जाति/जन जाति, 10 लाख अल्पसंख्यक वर्ग तथा 18 लाख अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाजवादी पेंशन योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2014-15 में लाभान्वित होने वाले पात्रों से 20 जून तक आवेदन-पत्र अवश्य प्राप्त कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में समाजवादी पेंशन योजना के लिए 2424 करोड़ रुपये के बजट की व्यवथा की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से 40 लाख परिवारों को उनके 6 से 14 आयुवर्ग के बालक-बालिकाओं का विद्यालयों में अनिवार्य नामांकन, सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराने आदि की सूचना समय से उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications