लखनऊ: चोरी के शक में नाबालिग को दी थर्ड डिग्री, चार पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ई-रिक्शा चोरी के शक में नाबालिग को बंधक बनाकर बेतहाशा पीटने और बूटों से कुचलने के मामले में शनिवार को चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़ितों को टरकाने वाले मुंशी को नोटिस
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक विधानसभा/सचिवालय सुरक्षा सर्वेश कुमार मिश्रा की जांच रिपोर्ट पर तेलीबाग चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, मुख्य आरक्षी दिनेश त्रिपाठी व संदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित व उसके परिवार को क्षेत्राधिकारी कैंट के कार्यालय से टरकाने वाले मुंशी राजेंद्र पटेल को विभागीय दंडात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है।
परिजन चाहें तो मुकदमा दर्ज करा सकते हैं
जांच में पाया गया कि नाबालिग से पूछताछ के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर चोटों की पुष्टि भी की गई है। एसएसपी ने कहा कि अगर नाबालिग के परिजन चाहें तो इस मामले में मुकदमा दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications