सीएम योगी ने अपने सचिव को हटाया, 30 IAS अफसरों के भी तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ सरकार ने 30 आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सचिव मनीष चौहान को हटा दिए हैं। मनीष चौहान को अब गन्ना आयुक्त बनाया गया है।

योगी सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल पांडेय को विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया है। मैनपुरी की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जे रीवा को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। शिवाकांत द्विवेदी को एमडी पीसीएफ बनाया गया है। जबकि जगदीश प्रसाद को एमडी सिडको की जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल समद को विशेष सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
किसे कहां मिली पोस्टिंग
1. जे रीभा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मैनपुरी से सीडीओ आगरा बनाये गए।
2. शिवाकांत द्विवेदी को प्रतीक्षारत से प्रबंध निदेशक, पीसीएफ।
3. जगदीश प्रसाद को निदेशक समाज कल्याण से प्रबंध निदेशक, सिडको।
4. अब्दुल समद को निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से विशेष सचिव, उच्च शिक्षा।
5. उमेश प्रताप सिंह - तबादला निरस्त - निदेशक, सूडा बने रहेंगे।
6. राहुल पांडेय - विशेष सचिव पीडब्लूडी - उपाध्यक्ष, वाराणसी, विकास प्राधिकरण।
7. कृतिका ज्योत्सना - विशेष सचिव, आबकारी - मुख्य कार्यपालक अधिकारी, औद्योगिक विकास प्राधिकरण, भदोही।
8. मनीष चौहान - सचिव, मुख्यमंत्री - आयुक्त, गन्ना।
9. विकास गोठलवाल - प्रतीक्षारत - सचिव नगर विकास।
10. भगेलूराम शास्त्री - सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त - आयुक्त, चकबंदी।
11. शशिभूषण लाल सुशील - सचिव, उप्र पुनर्गठन समन्वय विकास तथा खाद्य व रसद - सचिव उप्र, मानवाधिकार आयोग।
12. विजय किरन आनंद - मेलाधिकारी, कुंभ - विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा। राज्य परियोजना निदेशक, सर्वशिक्षा अभियान व एमडीएम। मेला का प्रभार भी।
13. वेदपति मिश्र - विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा - विशेष सचिव, विज्ञान व प्रौद्योगिकी।
14. ईशा दुहन - सीडीओ बुलंदशहर - सीडीओ मेरठ।
15. राम केवल - विशेष सचिव, नियोजन - विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन।
16. सुशील कुमार मौर्य - विशेष सचिव, सहकारिता - विशेष सचिव, भाषा।
17. शिशिर - विशेष सचिव, भाषा व संस्कृति - विशेष सचिव संस्कृति, निदेशक ङ्क्षहदी संस्थान, सूचना एवं संस्कृति में मूल तैनाती।
18. संजय कुमार सिंह यादव - अपर निदेशक उप्र प्रशासन व प्रबंधन अकादमी - विशेष सचिव, नगर विकास।
19. महेंद्र वर्मा - उपाध्यक्ष, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण - अपर निदेशक, उप्र प्रशासन व प्रबंधन अकादमी।
20. देवेंद्र कुमार पांडेय - जिलाधिकारी उन्नाव - उपाध्यक्ष, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण का भी कार्यभार।
21. शकुंतला गौतम - निदेशक व विशेष सचिव, महिला कल्याण - विशेष सचिव का प्रभार खत्म।
22. राजेश कुमार - उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण - विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा।
23. मासूम अली सरवर - निदेशक, पंचायती राज - विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त।
24. आकाशदीप - मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण - विशेष सचिव, वित्त।
25. अनिल कुमार मिश्र - निदेशक, राज्य पोषण मिशन - विशेष सचिव, परिवहन।
26. नितिन गौर - ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गोंडा - ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मथुरा।
27. रविंद्र कुमार द्वितीय - प्रतीक्षारत - निदेशक, राज्य पोषण मिशन।
28. डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी - प्रतीक्षारत - निदेशक, पंचायती राज व मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत ग्रामीण।
29. के. रवींद्र नायक - आयुक्त व निदेशक, उद्योग - सचिव, ग्राम्य विकास विभाग।
30. गौरव दयाल - विशेष सचिव, व स्टाफ अफसर मुख्य सचिव - प्रभारी आयुक्त व निदेशक, उद्योग, प्रबंध निदेशक उप्र राज्य वस्त्र निगम।












Click it and Unblock the Notifications