यूपी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटी, 24 घंटों में 1747 नए केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में संक्रमण के 1,746 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 21 हजार 495 हो गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 18 हजार 685 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण से रिकवर होने वाले लोगों की दर 91.64 प्रतिशत हो गई है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 1 लाख 35 हजार 506 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 1 करोड़ 31 लाख 47 हजार 388 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

1746 new covid 19 cases reported in uttar pradesh

छह महीने बाद खुले स्कूल

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 75 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 55,722 नए मामले | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान करीब छह महीने से बंद स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। स्कूलों में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों के हाथ सैनेटाइज किए गए। थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए छात्रों को क्लास में बैठाया गया। स्कूल में स्टूडेंट्स को कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान स्कूल प्रशासन और सरकार रखा रही है। स्कूल दो पालियों में चलेंगे। कक्षा 9 व 10 तक सुबह 8:50 से दोपहर 11:50 तक और कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं 12:20 से 3:20 तक चलेंगी।

    कई स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों को ही बुलाया गया

    राजधानी लखनऊ के करीब 30 स्कूल सोमवार से नहीं खुले। इसके अलावा कई स्कूल प्रबंधन ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की ही बुलाने का फैसला लिया है। कई स्कूलों ने दशहरे के बाद खोले जाने का फैसला लिया है। वहीं, कुछ प्रबंधन दीवाली तक भी इंतजार करने के मूड में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+