Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

COVID-19: यूपी में 24 घटों में कोरोना के 1685 नए मामले, अब तक 1012 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 41 हजार को पार कर गई है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोनो के 1685 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 14628 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 25743 हो गई है। वहीं, अब तक 1012 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 45,302 सैंपल्स का जांच की गई। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 12,77,241 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश सैंपल टेस्टिंग में तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है।

1685 new corona positive cases reported in uttar pradesh

शनिवार और रविवार रहेगा लॉकडाउन

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से यूपी में लॉकडाउन का कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन करने का आदेश ही लागू रहेगा। यह लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहेंगे। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक कारखाने चलते रहेंगे। स्वास्थ्य व चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति होती रहेगी। इन सेवाओं में लगे व्यक्तियों, कोरोना वारियर्स, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

अंतराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवाएं भी जारी रहेंगी

इसके अलावा रेलवे और परिवहन निगम की बसों का आवागमन भी पहले की तरह होगा। ट्रेनों से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए जरूरी बसों की व्यवस्था राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा की जाएगी। अंतराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवाएं भी जारी रहेंगी। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। इन राजमार्गों के किनारे ढाबे और व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+