यूपी के 16 लाख कर्मचारियों ने अखिलेश को लगाई 650 करोड़ की चपत

हलांकि इस दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर तो नहीं है, लेकिन हड़ताल का असर स्वास्थ्य और शिक्षा सेवा पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। राज्य कर्मचारियों के कारण सरकार को 650 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है।राज्य भप में हड़ताल का मिलाजुला असर दिख रहा है। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। न ही किसी की गिरफ्तारी की खबर है। आईजी (कानून-व्यवस्था) राजकुमार विश्वकर्मा के मुताबिक हड़ताल के कारण शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर पड़ा है।
इस बेमियादी हड़ताल में राज्य भर के लगभग 200 छोटे-बड़े कर्मचारी संगठन शामिल हैं। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं का दावा है कि दो-तीन दिनों में परिवहन विभाग के 60 हजार कर्मचारियों समेत कुछ और विभाग हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
