बिजली चोरी के लिए यूपी में 11 नये पुलिस स्टेशन खुलेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से बिजली चोरी बिजली विभाग के लिए मुश्किल का सबब बन गयी है उसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने नया कदम उठाने का फैसला लिया है।

police

बिजली चोरी के मामलों में जिस तरह से पुलिस में इसकी एफआईर दर्ज करान में विभाग के अधिकारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है उसे देखते हुए यूपी सरकार ने इसके लिए अलग से पुलिस स्टेशन खोलने का ऐलान किया जाएगा।

बिजली चोरी के लिए अब प्रदेश में 11 पुलिस स्टेशन खोलो जायेंगे। जिन्हें प्रदेश के 21 जिलों से जोड़ा जाएगा। इन थानों पर बिजली चोरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा सकती है।

ये थाने मुख्य रूप से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर में खोले जायेंगो। ये थाने गाजियाबाद से हापुड़, मेरठ से बागपत, मुरादाबाद को अमरोहा, रामपुर, संभल आदि जिलों को जोड़ेंगे।

प्रदेश सरकार इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 11 पुलिस स्टेशन खोलेगी, इन पुलिस स्टेशनों का प्रदेश के अन्य जिलों में विस्तार किया जाएगा।

एसपी विजिलेंस की मानें तो थानों में स्टॉफ की कमी की वजह से पांच किलोवॉट से उपर के ही कनेक्शन की चोरी के मामले में पुलिस स्टेशन में दर्ज होंगे। इससे नीचे के बिजली चोरी के मामले स्थानीय थानों में ही दर्ज होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+