ललितपुर: मकान ढहने से आधा दर्जन मजदूर दबे, एक की मौत, 5 घायल

Lalitpur news, ललितपुर। यूपी के ललितपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह जाने से काम कर रहे 6 मजदूर मलबे में दब गए जिसके चलते एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वहीं 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

one labour died and many injured after house collapse

बताया गया कि थाना मड़ावरा के ग्राम गढ़ोलीकलां निवासी रघुवीर अपने मकान का निर्माण करा था। गुरुवार दोपहर जब एक दर्जन मजदूर मकान की छत पर फर्शी चढ़ा रहे थे कि अचानक दीवार ढह गई। जिसके चलते आधा आधा दर्जन मजदूर मलबे के नीचे दब गए जिन्हें अन्य मजदूरों ने किसी प्रकार मलबे से निकाल और गम्भीर रूप से घायल हुए।

आधा दर्जन मजदूरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम सैदपुर निवासी 28 वर्षीय पर्वत पुत्र बल्लू को मृत घोषित कर दिया। महरौनी कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+