ललितपुर: मां ने चार बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, पांचों की मौत

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। सभी की डूबने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। वहीं, इस हृदय विदारक घटना से पूरी गांव स्तब्ध है।

Mother jumps in the well with her four children in Lalitpur

जानकारी के मुताबिक, मामला ललितपुर जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के उल्दना खुर्द गांव का है। यहां विमला (45) अपने चार बच्चों और पति राजेश कुशवाहा के साथ रहती थी। सोमवार देर रात विमला अपनी बेटी आरुषि 7 वर्ष, बेटे नयश 4 वर्ष, जुड़वां बेटे रोशन एवं भूरी 2-2 वर्ष के साथ अचानक गांव के कुएं में कूद गई। गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते और उन्हें बचा पाते तब तक देर हो चुकी थी। मां सहित पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलते ही एसपी कैप्टन एमएम बेग, सीओ और थानेदार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पांचों शवों को कुएं से निकलवाया। एसपी का कहना है कि महिला ने किन कारणों के चलते चार मासूम बच्चों को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया है, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर कारणों का पता लगा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+