ललितपुर: बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को दिया तलाक, पहले दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

ललितपुर। यूपी के ललितपुर में बेटी के जन्म पर महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी मासूम बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। सीओ सदर ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतयाना का है। यहां रहने वाले कदीर खां ने डेढ़ साल पहले बेटी निखत परवीन की शादी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी शेख शरीफ से की थी। दहेज में एक अल्टो कार भी दी थी। आरोप है कि शादी के बाद से स्कॉर्पियो कार और अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालवाले उसको प्रताड़ित करने लगे।

मायके में दिया बेटी को जन्म

मायके में दिया बेटी को जन्म

प्रताड़ना की वजह से वह अपने मायके आकर रहने लगी। यहीं पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म होने के बाद उसके पति शेख शरीफ ने उसे कानूनी रूप से नोटिस भेजकर तीन तलाक दे दिया। हालांकि, इस मामले में पति ने अपने वकील फरहान एडवोकेट से कानूनी नोटिस भेजा है और इसी नोटिस के माध्यम से पत्नी को तलाक देने की बात कही गई है।

आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज

पीड़िता ने एसपी कैप्टन एमएम बेग को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता अपनी मासूम बेटी को लेकर थाने पहुंची। सीओ सदर ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+