नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन दिन तक किया रेप फिर 3 लाख में बेचा, खरीदारों ने भी किया दुष्कर्म

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में नाबालिग किशोरी को अगवा कर 3 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ-साथ तीन लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला जिले के थाना बार क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि थाना बार क्षेत्र में ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर एक नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर यौन शोषण कर उसे तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है।

पड़ोस की लड़की ले गई फिर कर दिया बेहोश

पड़ोस की लड़की ले गई फिर कर दिया बेहोश

वहीं नाबालिग किशोरी के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 4 नवंबर को नाबालिग घर में खाना पका रही थी तभी एक लड़की उसे जीजा से फोन पर बात करने की बात कहकर अपने घर ले आई, जहां लड़की को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया।

जंगल में बंधक बनाकर किया रेप और तीन लाख में बेचा

जंगल में बंधक बनाकर किया रेप और तीन लाख में बेचा

जब पीड़िता को होश आया तो वह जंगल में थी, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने शोर मचाने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। लड़की को 3 दिन तक जंगल में रखा गया उसके बाद 2 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये में बेच दिया, जहां उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया। 7 दिसंबर को पीड़िता के भाइयों ने खोजबीन के दौरान उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और थाना बार पुलिस को घटना की सूचना दी ।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस वालों ने न ही उनकी बात सुनी और न ही रिपोर्ट लिखी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। नाबालिग के चाचा ने बताया कि बच्ची गुम हो गई थी । अचानक बच्चे ढूंढते हुए ग्राम अहा लड़वाई पहुंचे, जहां चंदन भी था और वहीं बच्ची मिल गई।

पीड़िता ने दी जानकारी

पीड़िता ने दी जानकारी

पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बच्ची को लेकर यहां आए और थाने कई बार गए, लेकिन वहां हमारी नहीं सुनी गई। वहीं नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसके घर से मोहल्ले की लड़की बुलाकर ले गई कि तुम्हारे जीजाजी का फोन आया है। हम वहां चले गए फिर वहां मुझको दवाई सुंघाई गई। उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा, फिर मेरे साथ यह घटना हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का दिया आदेश

पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का दिया आदेश

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन बाद भूरी, चंदन और बबलू मुझको ले गए और 3 लाख रुपये में ग्राम अहा लड़वाई थाना बल्देवगढ़ के पास में बेच दिया। मौका पाकर मैंने अपने भाई को फोन लगाया, जिसके बाद भाई आया। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि थाना बार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर गया है। जो लड़की गई हुई थी, उसकी बहन मेरे सामने पेश हुई। उसने एक अलग प्रार्थना दिया है, जिसमें उसने पड़ोसी गांव के लोगों पर आरोप लगाए हैं, जिसमें कुछ महिलाएं भी हैं। उसके प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+