लखीमपुर खीरी: सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर में घुसकर की फायरिंग, एक की मौत

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सिरफिरा आशिक एकतरफा प्यार में लड़की के घर में घुस गया। उसने ताबड़तोड़ कई ​फायर किए, जिसमें लड़की के मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। लड़की के पैर में गोली लगी है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य अभियुक्त अभी फरार बताया जा रहा है।

youth killed girl relative over one sided love

घर में घुसकर करने लगा प्यार का इजहार

दरअसल, पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाने के औलियापुर गांव का है। शुभम शुक्ला नाम का युवक बीती रात एक लड़की के घर में घुस गया और प्यार का इजहार करने लगा। इस दौरान उसने लड़की से छेड़छाड़ की भी कोशिश की। लड़की और उसके परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो शुभम अपने साथियों के साथ लड़की के घर तमंचा लेकर घुस आया। उसने लड़की और उसके मौसा पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए।

लड़की के मौसा की मौत

लड़की के मौसा मुन्ने शुक्ला के पीठ में गोली लगी और लड़की के पैर में गोली लगी। मुन्ना शुक्ला की मौके पर मौत हो गई और लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले में छानबीन शुरू कर दी। नामजद 5 लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य अभियुक्त शुभम मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+