घर जा रहा था टीचर तभी बाइक में से सांप निकला फिर धीरे-धीरे उसके हाथों में लिपटने लगा और...

लखीमपुर खीरी। वैसे तो हम और आप सांप का नाम सुनकर या फिर कहीं सांप देखकर सिहर उठते हैं। लेकिन सोचिए अगर आप कहीं बाइक से जा रहे हों और अचानक आपके सामने सांप बाइक पर बैठ जाए तो उस वक्त आप का क्या हाल होगा। लेकिन ऐसी ही एक घटना लखीमपुर खीरी जिले में घटी है।

बाइक के हैंडल पर चढ़ गया सांप

बाइक के हैंडल पर चढ़ गया सांप

एक अध्यापक अपनी बाइक पर जा रहा था तभी उसे लगा कि बाइक के हैंडल पर कुछ रेंग रहा है। जैसे ही उसने गौर से देका तो उसके होश उड़ गए। हैंडल के पास एक जहरीला सांप हलचल कर रहा था। अध्यापक किसी तरह बाइक को मिस्त्री के पास ले गए और बाइक के अंदर फंसे सार को बाहर निकाला गया। बीच शहर में इस घटना से हड़कंप मच गया।

सड़क के किनारे अध्यापक ने खड़ी कर दी बाइक

सड़क के किनारे अध्यापक ने खड़ी कर दी बाइक

अध्यापक बाइक से अपने घर जा रहे थे तबी उनकी बाइक के हैंडल के पास एक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप से डर के चलते अध्यापक ने अपनी बाइक सड़क किनारे रोक दी। चलती बाइक में जहरीला सांप निकलने की वजह से अध्यापक सड़क के किनारे बाइक रोक कर खड़े हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह अध्यापक, बाइक को एक मिस्त्री के पास लेकर पहुंचा।

काफी मशक्कत के बाद निकला सांप

काफी मशक्कत के बाद निकला सांप

मौके पर मौजूद बाइक मिस्त्री ने बाइक की हेड लाइट को खोलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसमें अंदर फंसे जहरीले सांप को लकड़ी और डंडों के जरिए बाहर निकाल दिया। बाइक से जहरीला सांप के निकलने के बाद बाइक मालिक, अपनी बाइक लेकर घर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+