UP News: गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो बॉयफ्रेंड ने उसका चेहरा जलाकर लिख दिया अपना नाम, मुकदमा दर्ज
UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी जनपद में प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया तो प्रेमी उसका चेहरा जलाकर उसके चेहरे पर अपना नाम लिख दिया।
यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला युवक अपने ही गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है।

काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला रहा और चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से मुलाकात भी करते थे। इस बीच प्रेमी ने प्रेमिका से शादी के लिए बात किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
कहा जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका के गाल को जलाकर गर्म राड से दोनों गालों पर अपना नाम लिख दिया। उसके बाद प्रेमिका जब अपने घर पहुंची तो उसे देखकर उसके घर वाले हैरान रह गए।
इस मामले में प्रेमिका के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। हालांकि इस मामले में पीड़िता की मां द्वारा आरोप लगाया गया है कि गांव का रहने वाला अमन नामक युवक 19 अप्रैल को उनकी बेटी जब सामान लेने गई थी तो वह उसका मुंह दबाकर कमरे में लेकर चला गया।
महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपी ने उनकी बेटी का रेप किया और उनकी बेटी के गाल को माचिस की तीली से जलाकर अपना नाम लिख दिया। इस मामले में महिला द्वारा दी गई तो तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लेकिन प्रेमी की इस हरकत के बारे में जो भी सुना वह हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस मामले में पहले हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन बाद में पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं को बढ़ाया गया है।
इस बारे में लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी पश्चिमी पवन गौतम ने बताया कि संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications