सगाई के बाद प्रेमिका संग भाग गया लड़का, फेसबुक पर डाली मंगेतर की फोटो और...
लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर में एक युवक शादी से पहले अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। मंगेतर के परिजनों को जब यह बात पता लगी तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। लड़के के परिजनों ने लड़के के घरवालों से सगाई में दिए गए जेवर और नकदी वापस मांगी तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यहीं नहीं बीते दो दिन पहले लड़के ने फेसबुक पर लड़की की फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी डाल दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

फरवरी में होनी थी शादी
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी फरधान क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। नवंबर 2019 में सगाई हुई थी और फरवरी में दोनों की शादी होनी थी। सगाई में लड़के वालों को एक लाख बीस हजार रुपए की कीमत के जेवर उपहार मे दिए थे और 40 हजार रुपए से ज्यादा कैश भी दिया था।

सगाई के बाद प्रेमिका संग भाग गया लड़का
सगाई के कुछ दिन बाद ही लड़का अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया। मामले की जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया और सगाई में दिए गए जेवर और कैश वापस मांगा। आरोप है कि लड़के वालों ने जेवर और कैश वापस करने से मना कर दिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

लड़की की फोटो के साथ डाली आपत्तिजनक पोस्ट
बताया जा रहा है कि बीते 12 जनवरी को लड़ने ने फेसबुक पर लड़की की फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी डाल दी। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़के, उसके भाई व पिता के खिलाफ एफआइआर दर्ज ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications