घर के बाहर से बच्ची की उठाकर ले गया आरोपी फिर किया दुष्कर्म, घर में लगा दी आग

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चार साल की लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजन जब आरोपी के घर पर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़ित बच्ची की घर को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

lakhimpur khiri man did harrassement of innocent girl

पीड़ित बच्ची को पुलिस ने महिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीते रविवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक बच्ची को अपने घर उठाकर ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची की हालत बिगड़ते देख आरोपी फरार हो गया।

बच्ची जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और मां को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आक्रोशित परिजन जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उल्टा युवक आगबबूला हो गया और पीड़ित के घर को फूंक दिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म और घर जलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी पूनम ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल भी की।

यह भी पढ़ेंः गुरुग्रामः रिश्तेदार ने रेप करते हुए बनाया वीडियो फिर बार-बार करता रहा दुष्कर्म, चाचा ने पैसे देकर गर्भपात कराने को कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+