गुरुग्रामः रिश्तेदार ने रेप करते हुए बनाया वीडियो फिर बार-बार करता रहा दुष्कर्म, चाचा ने पैसे देकर गर्भपात कराने को कहा

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रिश्ते को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर उसके रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही कथित तौर पर रिश्तेदार ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उस रिश्तेदार की बहन ने भी कथित रूप से पीड़िता को धमकी दी थी।

घर में घुसकर किया रेप

घर में घुसकर किया रेप

पुलिस के मुताबिक यह घटना अगस्त माह का है, जब युवती अपने घर में अकेली थी उसका भाई किसी काम के मामले में बाहर गया हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसके पड़ोस में पीड़िता के चाचा के साथ रहता है। उसने बताया कि अगस्त महीने में एक दिन आरोपी उसके घर में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

दुष्कर्म का बनाया वीडियो

दुष्कर्म का बनाया वीडियो

पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि रेप की घटना को किसी को न बताने की आरोप ने धमकी देते हुए कहा कि वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने यह भी कहा कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिछले तीन माह से पीरियड्स आने बंद हो गए तो उसने अपने चाचा को बताया। चाचा ने उसको पैसा देते हुए गर्भपात कराने को कहा।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने मामला दर्ज किया

डीएलएफ फेज 1 थाना के एसएचओ विष्णु प्रसाद ने बताया कि सोमवार को पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 506 औप 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हम पीड़िता के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+