Lakhimpur: गैंगरेप पीड़िता ने थाने में खाया जहर, आरोपियों की गिरफ्तार न होने से थी आहत
Lakhimpur News: गैंगरेप के मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने खीरी थाना परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके हड़कम मच गया और पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Lakhimpur News: खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से है। यहां गैंगरेप के मुकदमे में कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने खीरी थाना परिसर में जहर खा लिया। जिसके बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
यह मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला ने खीरी थाने में दो युवकों के खिलाफ 17 जनवरी 2022 को गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मामला फर्जी पाया। पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पुलिस का तर्क है कि आरोपियों से महिला की पुरानी रंजिश है। आरोपियों ने पहले ही महिला और उसके हिस्ट्रीशटर पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करा रखा है।
महिला ने कोर्ट में पुलिस की फाइल रिपोर्ट का विरोध किया। कोर्ट ने पुलिस को फिर से जांच करने के आदेश दिए। पुलिस कोर्ट के आदेश पर रेप केस की दोबारा जांच कर रही है। इससे परेशान होकर उसकी पीड़िता शनिवार को खीरी कोतवाली पहुंची। इस दौरान पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जहर खा लिया। पुलिस महिला को आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज जारी है।
Recommended Video

वहीं, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने इस पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को दी है। सीओ सिटी मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उसी के मुताबिक, आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications