यूपी के जहरीले सांप ने कैसे दूसरे सांप को बनाया निवाला, वीडियो में देखिए दुर्लभ नजारा
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के जंगल में एक दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद हुआ है। एक जहरीला सांप कैसे धीरे-धीरे दूसरे सांप को अपना निवाला बना गया, यह वाकया वीडियो में आप देख सकते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व में यह वीडियो शूट किया गया है।

सांप ही सांप को निगल गया, यह घटना दुधवा टाइगर रिजर्व के सठियाना रेंज में हुई। भिनगा से जंगल घूमने आए पर्यटक प्रतीक की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे कैमरे में कैद कर लिया जिसे आप ऊपर वीडियो में देखिए।
वहीं दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया अक्सर एक जहरीला सांप बिना जहर वाले सांप को निगल लेता है। यह दुधवा टाइगर रिजर्व में होने वाली एक आम घटना है लेकिन कैमरे में कैद किया जाना खास है।












Click it and Unblock the Notifications