निकाह के दौरान हुई पिस्टल से हर्ष फायरिंग, गोली बच्चे को जा लगी

Lakhimpur kheri news, लखीमपुर खीरी। हर्ष फायरिंग पर पूणर्तया पाबंदी लगाते हुए सरकार ने सख्त निर्देश दिए थे कि जिस जिले में हर्ष फायरिंग की घटना होगी तो उसका जिम्मेदार डीएम, एसपी सहित सम्बन्धित थाने दार होगा। बावजूद इसके हर्ष फायरिंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज लाॅन में शादी के दौरान चली गोली से आठ वर्षीय एक बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार है।

Child injured in celeberatory firing in Lakhimpur Kheri

जानकारी के अनुसार, रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिंगल मैरिज लॉन में मुस्लिम समाज की शादी थी। निकाह की रस्में पूरी हो रही थी। तभी लड़की पक्ष की तरफ से पड़ोसी जनपद सीतापुर से आया रितेश श्रीवास्तव अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने लगा। इसी दौरान एक गोली पिस्टल में फंस गई। रितेश पिस्टल में फंसी गोली को निकालने का प्रयास कर रहा था कि तभी गोली पड़ोस से निकल रहे सात वर्षीय फैज पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला गौटेय्याबाग के पैर में जा लगी।
Child injured in celeberatory firing in Lakhimpur Kheri

बच्चे को गोली लगते ही मैरिज लॉन में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 सहित कोतवाली पुलिस को दी। हर्ष फायरिंग की घटना सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चार अन्य को हिरासत में लेते हुए घायल फैज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां फैज का उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+