पहिए में लिपटा गया 8 फीट का अजगर, भाग खड़ा हुआ बाइक सवार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां झाड़ियों में से निकलकर सड़क पार कर रहा लगभग 8 फीट लंबा विशालकाय अजगर एक युवक की बाइक के पिछले पहिए से लिपट गया। यह देख बाइक सवार पहले तो भाग खड़ा हुआ। लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर अजगर को बाइक के पहिए में से खींचकर बाहर निकाला और लोगों की मदद से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

Python tangles to the wheel of a bike in Kushinagar

मामला कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र का है। शनिवार को लतवाचट्टी बाजार निवासी राहुल बाइक से कहीं जा रहा था। सड़क पर गाड़ी रोककर वह फोन से बात करने लगा। अचानक किनारे की झाड़ियों में से निकल कर सड़क पार कर रहा एक अजगर उसकी बाइक के पिछले पहिए में लिपट गया। फोन से बात करने के बाद जब राहुल ने बाइक आगे बढ़ाना चाहा पर सफल नहीं हो पाया।

राहुल ने नीचे पहिए की तरफ देखा तो उसके होश उड़ गए। डरकर वह बाइक से कूदकर किनारे खड़ा हो गया। रास्ते से आने-जाने वाले लोग भी डर गए। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुई इस घटना के बाद कुछ लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया मगर कोई नहीं आया। बाद में राहुल ने खुद ही अजगर की पूंछ पकड़कर खींच कर बाहर निकाला और लोगों की मदद से गंडक नहर के किनारे जंगल में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+