Kushinagar: पारिवारिक विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज के वार्ड नंबर दो की रहने वाली महिला नीतू की उसके देवर ने हत्या कर दी। देवर ने कुल्हाड़ी और सिलबट्टे से इस घटना को अंजाम दिया।

Kushinagar News: कुशीनगर जिले के तमकुहीराज के वार्ड नंबर दो की रहने वाली महिला नीतू की उसके देवर ने हत्या कर दी। देवर ने कुल्हाड़ी और सिलबट्टे से इस घटना को अंजाम दिया। महिला का पति व बेटी दोनों घर पर नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

murder

जानकारी के मुताबिक,दीपक प्रसाद अपनी पत्नी व बेटी के साथ वार्ड नंबर दो में रह रहे थे। उनका भाई गोविंद भी उनके साथ रहता था। आए दिन गोविंद का अपनी भाभी से विवाद होता था। गुरुवार को उसने घर पर अपनी भाभी को अकेला पाकर कुल्हाड़ी व सिलबट्टे से हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गयी। वह घर के आंगन में गिरी हुई थी।गोविंद घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। महिला के मौत की जानकारी पुलिस ने पति और बेटी को दी।

राजकिशोर प्रसाद के अशोक, संतोष, अनिल, दीपक, जितेंद्र और गोविंद सहित छह पुत्र हैं। तीन पुत्र मध्य प्रदेश,एक मुंबई और दो कुशीनगर में रहते थे। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि आरोपी गोविंद ने अपने भाभी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+