घर गिरवी रख सास ने दामाद को भेजा विदेश, वापस लौटा तो बेटी को दिया तीन तलाक

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर में विदेश से लौटे एक शख्स ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अपने बेटे को लेकर वापस विदेश लौट गया। पी​ड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। मामला कुशीनगर के सेवरही थानाक्षेत्र के राजेन्द्र नगर वार्ड का है।

man returns from abroad gives triple talaq to wife

महिला ने कहा- दूसरा निकाह कर चुका है पति

पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। महिला का आरोप है कि तलाक से पहले ही वह दूसरी महिला से निकाह कर चुका है। इसके बाद से वह उसे प्रताड़ित भी करने लगा।

सास ने कहा- घर गिरवी रखकर भेजा था विदेश

पीड़िता की मां के मुताबिक, उसने अपने दामाद को घर गिरवी रखकर विदेश भेजा था, लेकिन उसने ऐसा धोखा दिया। विदेश से वापस आकर बेटी को तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+