क्वारंटाइन सेंटर में दलित ग्राम प्रधान के हाथ का बना खाना ठुकराने पर युवक गिरफ्तार

कुशीनगर। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस से परेशान है। अमीरी-गरीबी, ऊंच-नीच और जात-पात को छोड़कर लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 35 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोप है कि क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए इस शख्स ने दलित के हाथों का पकाया हुआ भोजन खाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

29 मार्च को दिल्ली से लौटा था युवक

29 मार्च को दिल्ली से लौटा था युवक

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा थानाक्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव का मूल निवासी सिराज अहमद 29 मार्च को दिल्ली से लौटा था। पुलिस ने उसे 4 अन्य लोगों के साथ गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रोका था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को क्वारंटीन सेंटर में रसोइया मौजूद नहीं थी, इसपर ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने क्वारंटाइन सेंटर में सभी 5 लोगों के लिए भोजन तैयार किया, लेकिन सिराज अहमद ने खाना खाने से इनकार कर दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को ही पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई और इसके साथ ही उप-विभागीय मजिस्ट्रेट देश दीपक सिंह और खंड विभाग अधिकारी रमाकांत को भी सूचना दी।

युवक ने कहा- अनुसूचित का छुआ खाना नहीं खा सकता

युवक ने कहा- अनुसूचित का छुआ खाना नहीं खा सकता

ग्राम प्रधान और उनके पति के मुताबिक, युवक ने यह कह कर खाने से इनकार कर दिया कि अनुसूचित का छुआ और उसके घर बना खाना नहीं खा सकता। युवक की बात सुनते ही वे दोनों पति- पत्नी रोने लगे। इतने अपमान के बाद भी हम दोनों लोग उनसे भोजन करने के लिए निवेदन करते रहे, लेकिन उन्होंने भोजन नहीं किया। वह अपने घर से भोजन मंगाकर खा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोमवार को ​आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। खड्डा पुलिस स्टेशन के एसएचओ आरके यादव ने बताया कि सिराज के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा विधायक ने ग्राम प्रधान के हाथ का बना खाना खाया

भाजपा विधायक ने ग्राम प्रधान के हाथ का बना खाना खाया

बता दें, मामला सामने आने के बाद बीते शनिवार को भाजपा के स्थानीय विधायक विजय दुबे ग्राम प्रधान लीलावती देवी के घर पहुंचे थे। उन्होंने ग्राम प्रधान के हाथ का पकाया हुआ भोजन परोसने को कहा। उन्होंने कहा, ‘अस्पृश्यता एक सामाजिक अपराध है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' सांसद ने कहा कि छुआछूत मानवता पर कलंक है किसी को भी इसे नहीं मानना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+