लकड़ी चोरी के आरोप में सस्‍पेंड हुई कुशीनगर की लेडी SO विभा पांडेय, सीएम के हाथों हो चुकी हैं सम्मानित

kushinagar so vibha pandey suspended in wood theft case: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुशीनगर (Kushinagar) में हनुमानगंज थानाध्‍यक्ष विभा पांडेय पर लकड़ी की चोरी का आरोप लगा है। दुकानदार की शिकायत पर एसपी विनोद कुमार सिंह ने एसओ विभा पांडेय की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। साथ ही उन्‍हें तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड भी कर दिया है। बता दें, हनुमानगंज एसओ विभा पांडेय सुर्खियों में रहती हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Cm Yogi Adityanath) भी उन्‍हें सम्‍मानित कर चुके हैं। एडीजी नवनीत सिकेरा (navniet sekera) के हाथों भी वह सम्‍मानित हो चुकी हैं।

चोरी हुई लड़क‍ियों को अपने निजी काम के लिए रखने का आरोप

चोरी हुई लड़क‍ियों को अपने निजी काम के लिए रखने का आरोप

जानकारी के मुता‍बिक, धरनीपट्टी गांव निवासी चंदन शर्मा लकड़ी का कारोबार करने के साथ फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। बीते दिनों चंदन शर्मा के फर्नीचर की दुकान से 12 बोटा शीशम की लकड़ी चोरी हो गई थी। चंदन ने अपने स्तर से छानबीन की तो हनुमानगंज एसओ विभा पांडेय की भूमिका पर संदिग्‍ध लगी। आरोप है कि फर्नीचर की दुकान से 12 बोटा शीशम की लकड़ी को जब्त करके एसओ ने अपने निजी काम के लिए आरा मशीन पर रखा था।

Recommended Video

    लकड़ी चोरी के आरोप में सस्‍पेंड हुई कुशीनगर की लेडी SO विभा पांडेय
    एसओ के खि‍लाफ चोरी का केस दर्ज

    एसओ के खि‍लाफ चोरी का केस दर्ज

    पीड़‍ित ने अपनी लकड़ी की पहचान की। इसके बाद इसकी शिकायत एसपी विनोद कुमार सिंह से की। जांच में एसओ विभा पांडेय की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने एसओ को सस्‍पेंड कर दिया। लकड़ी कारोबारी की तहरीर पर एसओ के खिलाफ आरोपों की प्रथम दृष्ट्या पुष्टि होने पर धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हनुमानगंज थाने में ही एसओ के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    फेसबुक पर बना है पेज

    फेसबुक पर बना है पेज

    हनुमानगंज एसओ विभा पांडेय सुर्खियों में रहती हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी उन्‍हें सम्‍मानित कर चुके हैं। एडीजी नवनीत सिकेरा के हाथों भी वह सम्‍मानित हो चुकी हैं। फेसबुक पर 'कार्यालय पेज विभा पाण्डेय एसओ' नाम से एक पेज बना है, जिसपर विभा पांडेय की सीएम योगी, नवनीत सिकेरा के साथ फोटोज शेयर की गई हैं। इसके अलावा कई अखबारों की कटिंग भी इस पेज पर शेयर की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+