Kushinagar News: पडरौना में सक्रिय है गांजा तस्करी का गिरोह, तस्कर ने किया बड़ा खुलासा

Kushinagar News: भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से तस्करी का क्रम लगातार बना हुआ है। लाख सुरक्षा के इंतजाम के बाद भी तस्कर अपने काम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बिहार की पश्चिमी चंपारण की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना से एक महिला का गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करी के व्यापक गिरोह का पता चला है।

कुशीनगर का पड़ोसी जिला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना की पुलिस ने जांच के दौरान एक महिला को नौ किलो गांजा के साथ ननोसती चौक से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में बरामद हुए गांजा नेपाल का था। महिला पडरौना नगर की रहने वाली रश्मि देवी है। रश्मि देवी ने पुलिस पूछताछ में सात अन्य महिलाओं के नाम भी बताए हैं। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है।

kushinagar

कुछ दिन पूर्व खडडा पुलिस ने दो युवतियों को गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। तस्करों ने मादक पदार्थों की तस्करी का तरीका बदल दिया है। गांजा तस्कर पुरूषों के बजाए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना के एसओ अभय कुमार ने बताया है कि पडरौना नगर की रहने वाली महिला को नेपाल से गांजा की खेप यूपी लेकर जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अन्य महिलाओं की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+