Kushinagar: गर्लफ्रेंड ने आधी रात बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, फिर ग्रामीणों ने इस हालत में दोनों को पकड़ा
Kushinagar: गर्लफ्रेंड ने आधी रात बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, फिर ग्रामीणों ने इस हालत में दोनों को पकड़ा
Kushinagar, May 22: खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को कॉल कर आधी रात में घर बुला लिया। प्रेमी के घर आने की भनक लड़की की मां तो लग गई तो उसने शोर मचा दिया। फिर क्या था मौके पर ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने प्रेमी की जमकर पिटाई की। फिर दोनों के परिजनों को बुलाकर उनकी शादी कर दी।

क्या है पूरा मामला
ये मामला कसया थाना क्षेत्र के भठही बाबू गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी एक युवक का गांव की ही रहने वाली लड़की से काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की रात प्रेमिका ने अपने प्रेमी को कॉल कर आधी रात में घर बुला लिया। इस दौरान इसकी भनक लड़की की मां को लगी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बात की भनक ग्रामीणों को लग गई। जिसके बाद ग्रामीण लड़की घर पहुंच गए और दोनों के आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने दोनों की करा दी शादी
ग्रामीणों ने पहले प्रेमी की पिटाई की फिर परिजनों को बुलाया। बाद में माता-पिता व संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में गांव में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को अपने अभिरक्षा में थाने ले जाकर चली गई। वहीं पुलिस ने दोनों बालिगों का बयान दर्ज किया गया है। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा होता रहा।












Click it and Unblock the Notifications