कुशीनगर: महिला मजदूरों से भरी नाव नारायणी नदी में पलटी, तीन युवतियों की हुई मौत
कुशीनगर: महिला मजदूरों से भरी नाव नारायणी नदी में पलटी, तीन युवतियों की हुई मौत
कुशीनगर, 13 अप्रैल: दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सामने आई है। यहां महिला मजदूरों से भरी एक नाव बुधवार सुबह नारायणी नदी में पलट गई। नाव पटलने से नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर वहीं पास में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवतियां लापता हो गईं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे की मशक्कत के लापता युवतियों के शव बरामद कर लिए गए है। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में चीख पुकार मच गई। पुलिस शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नाव में छेद होना बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाव पर सवार सभी महिला मजदूर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं।
खबर के मुताबिक, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री निषाद का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल तैयार है, जिनकी कटाई के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से महिला मजदूरों को तय किया था। बुधवार की सुबह मिश्री (55), आसमा (35), गुड़िया (18), सोनी (17), सूरमा (50), गुलशन (18), नूरजहां (16), कुमकुम (17), राबिया (16) और हुस्नआरा (15) सहित दस लोग गेहूं की कटाई कराने नाव से नदी उस पार जा रहे थे।
बीच नदी में नाव में छेद के चलते पानी भर जाने से अचानक पलट गई। इससे सवार सभी डूबने लगे। यह देख नदी किनारे मछली पकड़ रहे आधा दर्जन मछुआरे साहस दिखाते हुए नदी में कूद गए और डूबते लोगों में 16 वर्षीय कुमकुम, 55 वर्षीय सुरमा देवी, 16 वर्षीय हुस्नआरा, 16 वर्षीय रबिया, 18 वर्षीय नूरजहां, 16 वर्षीय गुलशन निवासी पथलहवा तथा 45 वर्षीय मिश्री निषाद सहित सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लेकिन काफी तलाश के बाद भी 18 वर्षीय गुड़िया, 35 वर्षीय आसमां व 18 वर्षीय सोनिया निवासी पथलहवा का पता नहीं चला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस-प्रशासन ने स्टीमर व नाव से लापता युवतियों की तलाश शुरू की। जब पता नहीं चला तो मछली पकड़ने वाला बड़ा जाल डाला गया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद तीनों के शव बरामद हो गए।
मौके पर मौजूद तहसीलदार खड्डा कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के समक्ष शव का पंचनामा कराकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications