Kushinagar News: कुशीनगर में गंडक नदी ने तेज की कटान,ग्रामीणों में भय
कुशीनगर में गंडक नदी ने कटान तेज कर दी है।प्रबल वेग से बहने वाली इस नदी ने खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव में बाढ़ का खतरा व कटान दोनों बढ़ा दिया है। वर्तमान में महदेवा गांव से मात्र कुछ ही दूर पर नदी बह रही है।ग्रामीण इस
कुशीनगर,29अगस्त: कुशीनगर में गंडक नदी ने कटान तेज कर दी है।प्रबल वेग से बहने वाली इस नदी ने खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव में बाढ़ का खतरा व कटान दोनों बढ़ा दिया है। वर्तमान में महदेवा गांव से मात्र कुछ ही दूर पर नदी बह रही है।ग्रामीण इस बात से भयभीत हैं कि नदी का कटान तेज होने पर कही पूरा गांव ही नदी की धारा की चपेट में आ जाए।

पहाड़ से आने के कारण प्रबल वेग से बहती है गंडक
गंडक नदी का उद्गम 7,620 मीटर की ऊँचाई पर धौलागिरि पर्वत पर है। इस नदी की कुल लम्बाई लगभग 1310 किलोमीटर है।गण्डकी नदी, नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी है जिसे बड़ी गंडक या केवल गंडक भी कहा जाता है। इस नदी को नेपाल में सालिग्रामि या सालग्रामी और मैदानों मे नारायणी और सप्तगण्डकी कहते हैं।पहाड़ से आने के कारण इस नदी का वेग बहुत प्रबल होता है।इस कारण यह अक्सर पूरे गांव को भी अपने चपेट में ले लेती है।
खड्डा विकास खंड के महदेवा गांव में अचानक नदी की धारा गांव की ओर बढ़ने लगी। पिछले वर्ष नदी व गांव के बीच लगभग दो सौ मीटर फासला रह गया था। वह भी कई प्रयास के बाद। ग्रामीणों की मांग थी कि छितौनी-बगहां रेल सह सड़क पुल की सुरक्षा के लिए बने ठोकर को लगभग 1,500 मीटर बढ़ा दिया जाए तो गांव सुरक्षित हो जाएगा।
अचानक एक सप्ताह से नदी ने कटान शुरू कर दी है। दो करोड़ रुपये का परक्युपाइन नदी के वेग को रोक नहीं पा रहा है। सोमवार को नदी गांव से मात्र कुछ मीटर दूर रही और कटान जारी थी। बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के प्रयास कारगर होते नहीं दिख रहे। ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा सहित ग्रामीणों ने गांव को बचाने की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications