कुशीनगर: टेंपो की ट्रैक्टर ट्राली से हुई जोरदार टक्कर, चार की मौत, तीन घायल

कुशीनगर। खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है, जहां शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। तो वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टर के लिए भेज दिया। बता दें कि यह हादसा रामकोला थाने के केरवनिया चौराहे के पास हुआ है।

Four people no more in a road accident

प्राप्त समाचार के मुताबिक, कुशीनगर जिले के केरवनिया चौराहे के पास शनिवार (05 दिसंबर) देर रात टेंपो और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मजदूरी करके वापस घर लौट रहे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में टेंपो में सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो में फंसे लोगों की निकालना शुरू किया। टेंपो में फंसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां, 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं, हादसे में घायल शंभू ने बताया कि सभी लोग सरकारी नल बोर करके वापस लौट रहे थे, इसी बीच गन्ना गिराकर वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ये हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+