Kushinagar में आग का तांडव! परिवार के 5 बच्चों समेत 6 लोगों की जलकर मौत, सोते समय हुआ हदसा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमे एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मरने वालों में एक महिला और पांच बच्चे शामिल है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक ही परिवार में छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

महिला समेत 5 बच्चे जिंदा जले
बता दें कि बुधवार देर रात करीब 12 बजे कुशीनगर जिले की नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर-2 उर्दहा बापू नगर के एक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान घर में एक महिला और पांच बच्चे सो रहे थे, जो आग की चपेट में आ गए। जिससे घर में मौजूद इन छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वसान दिया।

fire accident Woman and 5 children of the same family burnt while sleeping total 6 people died

अज्ञात कारणों से लगी आग, पुलिस जांच में जुटी
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किये लेकिन असफल रहे। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को ​दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल घर में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+