लड़की का गंदा वीडियो बनाकर उसकी 2 बड़ी बहनों से संबंध बनाना चाहता था युवक, तीनों मिले और फिर...
कोटा। राजस्थान के कोटा में खेमराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने खेमराज की हत्या के आरोप में दो सगी बहनों व एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खेमराज ने एक युवती को अपने जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की दो बड़ी बहनों को संबंध खुद व दोस्तों के साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर दीपक भार्गव ने खेमराज के दादा कुन्हाड़ी के बालापुरा क्षेत्र में भोई मोहल्ले निवासी निधानचन्द ने रिपोर्ट दी थी कि उनका पोता 2 नवम्बर को शाम करीब 7 बजे घर से स्कूटी लेकर बिना बताए निकला था।

इनकी हुई गिरफ्तारी
4 नवम्बर को सोशल मीडिया के जरिए चन्द्रलोई नदी के नाले में उसका शव मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की। गुरुवार को बोरखेड़ा थानाक्षेत्र के गाव हनुमंतखेड़ा निवासी अभिषेक सुमन उर्फ गोलू (21), कुन्हाड़ी के नांता क्षेत्र के पीपली चौराहा निवासी कुसुम मेघवाल (19) व उसकी बहन खुशबू मेघवाल (20) को गिरफ्तार किया।

परेशान होकर बदला मकान
पूछताछ में पता चला कि दोनों बहनें कुन्हाड़ी स्थित खेमराज के मकान में परिवार समेत किराए पर रहती थी, जहां खेमराज के इनकी अन्य छोटी बहन से संबंध बन गए। उसने अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके आरोपी युवतियों के परिवार ने मकान बदल लिया, लेकिन खेमराज ने छोटी बहन के अश्लील वीडियो के जरिए दोनों बड़ी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उनसे भी संबंध बनाना चाहता था।

शराब में मिलाई नींद की गोली
इससे तंग आकर दोनों बहनों ने एमबीएस अस्पताल के ब्लड बैंक में संविदा पर काम काम करने वाले अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 2 नवम्बर को खेमराज को योजनाबद्ध तरीके से उसे चन्द्रलोई नदी पर ले गए तथा योजनाबद्ध तरीके से उसकी शराब में नशीली दवाओं की गोलियां मिला थी तथा उसे काफी शराब पिला दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों ने उसे चन्द्रलोई नदी में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications