रहस्यमयी ढंग से गायब हुई छात्रा का बड़ी बहन को मैसेज-'मुझे किसी ने किडनेप कर लिया', 5 घंटे में सुलझी पहेली

Bundi News, बूंदी। राजस्थान के बूंदी में एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए महज पांच घंटे में ही छात्रा को ढूंढ़ निकाला है। वह अकेली जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टैण्ड पर मिली।

School Girl kidnap From Bundi after Five hours Found in Jaipur

महिला थाना इंचार्ज गिरधर लाल मीणा ने बताया कि बूंदी जिले के हिंडोली थाना इलाके के बड़ा नया गांव की एक लड़की जिला मुख्यालय की निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह मंगलवार को वाहन से उतरकर स्कूल जा रही थी। इसके बाद वह कहां गई किसी को पता नहीं चला।

School Girl kidnap From Bundi after Five hours Found in Jaipur

थोड़ी देर बाद छात्रा की बड़ी बहन के मोबाइल पर मैसेज आया, जिनमें छात्रा ने लिखा था कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। यह बात परिजनों को पता चली तो वे स्कूल पहुंचे ​और फिर महिला पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाने के साथ ही जिस मोबाइल नम्बर से छात्रा की बड़ी बहन को मैसेज आया उस नम्बर की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की।

केवल छात्रा मिली, आरोपी नहीं

पुलिस ने मोबाइल नम्बर की लोकेशन पता की तो वह जयपुर के आस-पास आई। इस पर जयपुर पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने जयपुर के सिंधी कैम्प से छात्रा को दस्तयाब कर लिया। सिंधी कैम्प पर केवल छात्रा ही मिली अपहरण के आरोपी उसे वहां छोड़कर भाग गए थे। अपहरण की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+