Kota Hospital Case : राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कही चौंकाने वाली बात, BJP-पीएमओ पर साधा निशाना

कोटा। राजस्थान में जेके लोन अस्पताल कोटा में हुई बच्चों की मौत पर सियासत जारी है। अब राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कोटा हॉस्पिटल केस में बड़ी बात कही है, जिसमें उन्होंने पीएमओ और भाजपा पर निशाना साधा है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि कोटा बच्चों की मौत के मामले में भाजपा राजनीति कर रही है, क्योंकि भाजपा सीएए के विरोध को छुपा नहीं पा रही है। इसलिए वह बच्चों की मौत पर पीएमओ के इशारे पर मामले को की राजनीतिक रंग दे रही है।

Rajasthan Health Minister Raghu Sharma statement in Kota Hospital Case

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के समय में वर्ष 2015, 2016 और 2017 में कोटा जेके लोन अस्पताल प्रबंधन के पास फंड की कमी थी। भाजपा की तत्कालीन सरकार ने अस्पताल के लिए फंड जारी नहीं किया, जिससे यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा।

Rajasthan Health Minister Raghu Sharma statement in Kota Hospital Case

बता दें कि वर्ष 2019 के अंतिम सप्ताह में महज 48 घंटे के दौरान ही जेके लोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 10 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद से मामला सुर्खियों में है। लोकसभा स्पीकर एवं कोटा सांसद ओम बिरला ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर राजस्थान सरकार को ट्वीट किया था। सरकार ने चिकित्सा चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया को कोटा भेजा था। उनकी रिपोर्ट पर जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचएल मीणा को हटाया गया। अकेले दिसम्बर 2019 में कोटा के इस अस्पताल में 91 बच्चों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+