Nandini Gupta: ट्रैक्‍टर पर बैठ पैतृक गांव पहुंची Miss India 2023, एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण

Miss India Nandini Gupta Village Kota: फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने के बाद नंदिनी गुप्‍ता राजस्‍थान के कोटा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव भांडाहेड़ा पहुंचीं। उनका जोरदार स्‍वागत किया गया।

Miss India Nandini Gupta Village Kota

Nandini Gupta Miss india on Tractor: मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्‍ता बुधवार को अपने पैतृक गांव भांडाहेडा पहुंचीं। यहां उन्‍होंने ट्रैक्‍टर चलाया, मंदिर में धोक लगाई और कई कार्यक्रमों में हिस्‍सा लिया।

Recommended Video

    Nandini Gupta: ट्रैक्‍टर पर बैठ पैतृक गांव पहुंची Miss India 2023, एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण

    फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतने वालीं नंदिनी गुप्‍ता राजस्‍थान के कोटा जिले की सांगोद तहसील के गांव भांडाहेड़ा की रहने वाली हैं। ग्रामीणों ने बेटी नंदिनी गुप्‍ता के आगमन पर जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों से उनका जोरदार स्‍वागत किया।

    पूर्व विधायक हीरालाल नागर नंदिनी गुप्‍ता के स्‍वागत में ट्रैक्‍टर लेकर पहुंचे। नंदिनी ने खुद भी ट्रैक्‍टर चलाया और उसी ट्रैक्‍टर पर सवार होकर गांव में अपने घर तक पहुंचीं। नंदिनी का स्‍वागत करने और उसकी एक झलक पाने के लिए लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा गया।

    Nandini Gupta Miss India 2023

    मीडिया से बातचीत में नंदिनी गुप्‍ता ने कहा कि कुछ बड़ा करने के लिए बैकग्राउंड कोई मायने नहीं रखता। वे खुद नौवीं कक्षा में गणित विषय में फेल हो गई थीं। 70 में से केवल 15 अंक मिले थे। शिक्षकों के कहने पर पढ़ाई जारी रखी और मैनेजमेंट में सेकंड पॉजीशन हासिल की। उन्‍होंने कहा कि वे गांव में पली-बढ़ी होने के बावजूद उनके सिर पर आज मिस इंडिया का ताज सज रहा है। चुनौतियां सबकी जिंदगी में आती हैं, मगर उनसे घबराना नहीं चाहिए। खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना चाहिए।

    गौरतलब है कि फेमिना मिस इंडिया 2023 को ताज पहनने के बाद अब नंदिनी गुप्‍ता मिस वर्ल्‍ड 2023 की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्‍व करेंगीं। यहां अपने गांव पहुंचने पर नंदिनी गुप्‍ता ने लोगों से स्‍थानीय भाषा हाड़ोती में बातचीत की। अपने गांव के प्राचीन मंदिर में दर्शन भी किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+