Kota Student: डॉक्‍टर-इंजीनियर बनने का ड्रीम लेकर कोटा आ रहे छात्रों में शुरू हुआ लापता होने का नया ट्रेंड

Kota Studsent Lapta: डॉक्‍टर-इंजीनियर बनने के लिए लाखों स्‍टूडेंट राजस्‍थान के कोटा की राह पकड़ते हैं। यहां आकर NEET व JEE आदि की तैयारी करते हैं।

देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब कोटा पहले स्‍टूडेंट की आत्‍महत्‍याएं और अब लापता केस को लेकर सुर्खियों में है।

Kota Student News

यह भी पढ़ें- Kota Missing Student: कोटा से 11 दिन पहले लापता हुआ JEE स्‍टूडेंट Piyush Kapasia हिमाचल में मिला

पिछले साल जहां कोटा में दो दर्जन से ज्‍यादा कोचिंग छात्रों ने खुदकुशी की और आए दिन छात्र लापता हो रहे हैं। अकेले फरवरी 2024 में चार छात्र लापता हो गए।

आर्यन मित्रा

कोटा से छात्र लापता होने का ताजा केस आर्यन मित्रा का है। 21 फरवरी से लापता आर्य मिश्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

पीयूष कपासिया

उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी पीयूष कपासिया कोटा से जेईई की तैयारी कर रहा था। 13 फरवरी से लापता चल रहा था। 24 फरवरी को खबर है कि पीयूष हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में वापस मिल गया।

रचित सोंधिया

मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था। 11 फरवरी से लापता हो गया था। नौ दिन तक तलाश करने के बाद कोटा के पास जंगल में उसका पेड़ पर लटका शव मिला है।

युवराज कुमावत

सीकर का रहने वाला युवराज कुमावत 17 फरवरी 2024 से कोटा से लापता हो गया। हालांकि वह पांच दिन आगरा से परिजनों को फोन किया। कहा जा रहा है कि परिजन उसे आगरा से घर ले आए।

यह भी पढ़ें- Kota Student Missing: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के चंबल घाटी में इस हाल में मिला लापता छात्र रचित का शव

कोटा छात्र सुसाइड व लापता केस

गौरतलब है कि साल 2023 कोटा में अलग-अलग कोचिंग कर रहे 25 छात्र लापता हुए थे। इनमें 19 छात्र व 6 छात्राएं थीं। कोटा पुलिस ने 24 लापता स्‍टूडेंट को खोज निकाला। साल 2024 के जनवरी व फरवरी माह में पांच स्‍टूडेंट लापता हो चुके हैं। वहीं, कोटा में साल 2023-24 में 29 कोचिंग छात्रों ने खुदकुशी कर ली। साल 2024 के जनवरी व फरवरी में पांच कोचिंग स्‍टूडेंट मौत को गले लगा चुके हैं।

प्रेम-प्रसंग या नंबर का प्रेशर

कोटा में कोचिंग स्‍टूडेंट के सुसाइड व लापता होने की पुख्‍ता वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है, मगर कई केस में देखा गया कि स्‍टूडेंट प्रेम प्रसंग के चलते भी गलत कदम उठा रहे हैं। वहीं, मेडिकल-इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की दौड़ में शामिल स्‍टूडेंट पर परिजनों द्वारा नंबर के प्रेशर से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- Kota Student Missing: कोटा से लापता हो रहे छात्र, आठ दिन में गायब हुए 2 छात्र को तलाश रहे 100 लोग

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+