Kota Student Missing: कोटा से लापता हो रहे छात्र, आठ दिन में गायब हुए 2 छात्र को तलाश रहे 100 लोग
Kota Student News: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा में अब स्टूडेंट की खुदकुशी के बाद अब लापता होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बीते आठ दिन में ही कोटा से दो कोचिंग छात्र लापता हो गए। 100 लोगों की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ छात्र व परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोंचिग हब बने कोटा से छात्र लापता होने और उनका सप्ताह भर से कोई पता नहीं चलने पर परिजनों के सब्र का बांध टूट रहा है और वे जाम करने की चेतावनी दे रही हैं।
कोटा से यूपी के बुलंदशहर निवासी कोचिंग छात्र पीयूष कपासिया 6 दिन और एमपी के राजगढ़ का निवासी कोचिंग छात्र रचित बीते आठ दिन से लापता है। दोनों ही कोटा में रहकर तैयारी कर रहे थे। उनकी तलाश के लिए ड्रोन के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
यह भी पढ़ें- IPS Vikas Sangwan: कौन हैं आईपीएस विकास सांगवान, जिनकी Jaisalmer SP पद से दूल्हे की तरह हुई विदाई
कोटा से चंबल नदी गुजरती है। वहीं, आस-पास घने जंगल भी हैं। ऐसे में लापता छात्रों को तलाशने के लिए पुलिस, RAC, होमगार्ड, एसडीआरएफ व निगम के गोताखोरो सहित 100 अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों की टीमें जुटी हैं।
बुलन्दशहर निवासी महेशचंद ने बताया कि उनका बेटा पीयूष कोटा के इंद्रा विहार के छात्रावास चंद्रकला में रहता था। छात्रावास से पीयूष 13 फरवरी से लापता है। लापता छात्र पीयूष कपासिया के परिजनों का आरोप है कि बेटे को तलाशने में कोटा पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही है।
पीयूष की आखिरी बार 13 फरवरी को अपनी मां से बात हुई थी। उन्होंने किसी प्रकार की अनहोनी की ओर इशारा तक नहीं किया। 13 फरवरी के बाद से पीयूष का फोन बंद आने लगा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने कोचिंग संस्थान से सम्पर्क किया और फिर बुलंदशहर से कोटा पहुंचे।
पीयूष कोटा में रहकर पिछले दो साल से जेईई मेंस की तैयारी कर रहा था। बेटे से बात नहीं होने पर चिंचित परिजन कोटा पहुंचे और जवाहर नगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, मगर अभी तक पीयूष का पता नहीं चल पाया है। पिता ने लापता बेटे के पोस्टर छपवा कर कोटा के आसपास के हाईवे ग्रामीण क्षेत्र में चस्पा भी करवाए हैं।
उधर, रचित के बारे में खबर है कि कोटा के गरडिया महादेव मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर रचित का बैग, चप्पल, मोबाइल, रूम की चाबी, चाकू, रस्सी व मोबाइल का पावर बैंक पड़ा मिला है। यह सामान जिस इलाके में मिला है, उसमें तेंदूए, भालू, सियार और जरख जैसे जंगली जानवर खूब रहते हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications