Kota Missing Student: कोटा से 11 दिन पहले लापता हुआ JEE स्टूडेंट Piyush Kapasia हिमाचल में मिला
Kota Missing Student Piyush kapasia Found: राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से लापता हुआ पीयूष कपासिया हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मिला है। वह 13 फरवरी से कोटा से लापता हो गया था। तब से परिजन व कोटा पुलिस पीयूष की तलाश कर रहे थे।
बता दें कि पीयूष कोटा के इंदिरा विहार इलाके के एक छात्रावास में पिछले दो साल से रहकर जेईई मैंस की तैयारी कर रही थी। उसकी आखिरी बार अपनी मां से फोन पर बात हुई थी।

कोटा एसपी अमृता दुहन ने बताया कि लापता छात्र पीयूष कपासिया के लिए तलाशी अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाया गया, जिसमें टीमें सुरागों का पीछा कर रही थीं। जब पुलिस को पीयूष के देहरादून में मौजूद होने की खुफिया जानकारी मिली तो देहरादून और हरिद्वार दोनों जगह पुलिस टीमों को भेजा गया।
पुलिस ने पीयूष को धर्मशाला तक ट्रैक किया, जहां उसे अपने कब्जे में ले लिया गया। फिलहाल पीयूष की मानसिक स्थिति अस्थिर बताई जा रही है और वह कोई भी जानकारी देने से कतरा रहा है। पुलिस उसे वापस कोटा लेकर आएगी, जहां उसकी काउंसलिंग की जाएगी और बाद में पूछताछ से उन परिस्थितियों के बारे में पता लगाया जाएगा, जो उसे कोटा से धर्मशाला तक ले गईं।

पिता महेंश चंद के अनुसार 13 फरवरी के बाद से पीयूष का मोबाइल बंद आ रहा था। तब से चिंतित परिजन कोटा पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रहे थे।
इधर, कोटा में छात्रों की आत्महत्याओं के मामले थमने के बाद अब छात्रा के लापता होने का सिलसिला चल पड़ा है। एक माह में चार छात्र लापता हो गए।
पीयूष के समय ही लापता हुए मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रचित को तो कोटा के पास जंगल में एक पेड़ पर फांसी से लटका शव मिला है।












Click it and Unblock the Notifications